फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Trains coming from MP will be charged two thousand rupees.

एमपी से आने वाली गाड़ियों में दो हजार रुपये लगेगा उप खनिज कर

Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trains coming from MP will be charged two thousand rupees.
कबरई (महोबा)। एमपी से यूपी में आने वाले बालू, गिट्टी पर प्रति ट्रक डेढ़ से दो हजार रुपये तक उप खनिज कर अब लगेगा। इसके बाद ही गाड़ियां यूपी की सीमा से पास हो सकेंगी। खनिज विभाग ने खनिज पोर्टल पर यह व्यवस्था अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

कबरई पत्थर मंडी से दो साल पहले प्रतिदिन छह हजार से अधिक गाड़ियां आती थी। प्रदेश में ई-नीलामी लागू होने पर यहां गिट्टी, बालू के दाम बढ़ गए। तब से मंडी में कारोबार घटने लगा और एमपी की क्रसर मंडी में दरें कम होने से गुलजार हो गई।
विज्ञापन

इससे जिले की सरहद पर बसे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का वार्षिक राजस्व 25 करोड़ से बढ़कर 125 करोड़ रुपये पहुंच गया। पत्थर कबरई मंडी के लगातार बंद होने की वजह से परेशान पत्थर कारोबारियों ने सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात कर उन्हें जिले के घट रहे राजस्व के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने जांच कर यूपी की क्रसर मंडी बचाने के लिए एमपी से आने वाली गाड़ियों पर 50 रुपये प्रति घनमीटर उप खनिज कर लगा दिया। इससे 1500 से दो हजार रुपये प्रति गाड़ी उप खनिज कर वसूला जाएगा।

डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अन्य प्रांतों से आने वाली गाड़ियों में प्रति घनमीटर 50 रुपये उप खनिज कर वसूले जाने का सॉफ्टवेयर अपलोड हो चुका है। अब बिना ऑनलाइन उप खनिज कर की अदायगी के ट्रक यूपी से नहीं गुजर सकेंगे। ऐसा करने से कबरई मंडी में गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। युवा व्यापारी मुकेश गुरुदेव का कहना है अब मंडी में सुधार की संभावनाएं दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed