{"_id":"5f42a9ed8ebc3e3cad4dceba","slug":"third-accused-involved-in-murder-of-elderly-couple-also-arrested-in-mahoba-mahoba-news-knp5784259112","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः बुजुर्ग दंपति की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः बुजुर्ग दंपति की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
महोबा। दो दिन पहले कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी मोहित को रविवार को श्रीनगर पुलिस ने सिजवाहा तिराहे से दबोच लिया। दोहरे हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था। श्रीनगर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
श्रीनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला भैरवगंज निवासी अनीता पत्नी प्रेमचंद्र का अपने जीजा के छोर्ट भाई देवसिंह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले देवसिंह अपने साथी मोहित साहू निवासी ग्राम हिनौता थाना लवकुशनगर जनपद छतरपुर के साथ श्रीनगर स्थित अनीता के घर पर आया था। 20 अगस्त की रात को अनीता और देवसिंह को उसके ससुर गंगाधर ने आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। विरोध करने पर देवसिंह ने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर गंगाधर व उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने प्रेमचंद्र की तहरीर पर देवसिंह व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा था देवसिंह को पुलिस ने घटना वाली रात को ही कैमाहा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने अनीता को भी हत्या की साजिश रचने और साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाते हुए दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
तीसरे आरोपी मोहित की तलाश के लिए श्रीनगर इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि श्रीनगर में दंपति की हत्या के बाद से फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोहित को भी सिजवाहा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।