{"_id":"69b1bbf11baf47a6da041854","slug":"they-showered-each-other-with-gulal-and-flowers-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123246-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक-दूसरे पर बरसाया गुलाल और की फूलों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक-दूसरे पर बरसाया गुलाल और की फूलों की बौछार
Thu, 12 Mar 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से मंगलवार को दिगंबर जैन चैत्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर के साथ ही दूर-दूर से समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
होली मिलन समारोह का शुभारंभ सुदंरकांड के सामूहिक पाठ से हुआ। नेहरू बालिका संगीत महाविद्यालय के संचालक जय नारायण सोनी और तबला वादक अमर सिंह की मौजूदगी में विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, होली गीत व फाग की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, डाॅ. केडी गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डाॅ. एसपी रेजा, रामप्रकाश पुरवार आदि ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए गुलाल और फूलों से होली खेली। इस मौके पर शशिकांत अग्रवाल, महेंद्र, विनोद पुरवार, राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।