फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There was a ruckus over fertilizer, a jam was imposed, farmers clashed with the police

Mahoba News: खाद को लेकर बबाल, लगाया जाम, पुलिस से भिड़े किसान

Thu, 11 Sep 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus over fertilizer, a jam was imposed, farmers clashed with the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र व सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे किसानों का शाम के समय धैर्य जवाब दे गया। नाराज किसानों ने कुलपहाड़-नौगांव मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पहुंची पुलिस एक किसान को थाने ले जाने लगी। तभी अन्य साथी किसानों ने उसे पुलिस से छुड़ा लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। तहसीलदार ने शुक्रवार से खाद वितरण कराए जाने का भरोसा दिया। तब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
खाद वितरण की जानकारी मिलने पर जैतपुर, अकौना, कुड़ई , बुधौरा, बछेछर समेत विभिन्न गांवों के किसान बाइपास मार्ग पर स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र व मुख्य मार्ग पर स्थित सहकारी समिति पहुंच गए। सुबह छह बजे से ही किसानों ने खाद के लिए लाइन लगा ली। इस दौरान दोपहर तक खाद वितरण का किसान इंतजार करते रहे लेकिन खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर कुलपहाड़ तहसीलदार प्रमित सचान मौके पर पहुंचे। तब आक्रोशित किसान खाद वितरण की मांग पर अड़ गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तहसीलदार ने किसानों को फिर से लाइन में खड़ा कराया। इसके बाद भी खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ। तब शाम करीब चार बजे पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र व सहकारी समिति के बाहर मौजूद किसान ड़योढ़ीपुरा में मुख्यमार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एक किसान को वहां से ले जाने लगी। जिस पर अन्य किसानों ने अपने साथी किसानों को छुड़ा लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, बाद में तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तब किसानों ने कहा कि खाद वितरण केंद्रों पर भूखे प्यासे घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली। समय पर खाद न मिलने से उनकी फसल खराब हो जाएंगी। तहसीलदार ने किसानों को समझाया और भरोसा दिया कि शुक्रवार से खाद का वितरण कराया जाएगा। तब जाकर किसान शांत हुए और शाम छह बजे जाम खुल सका।
जाम में 15 मिनट फसी रही एंबुलेंस
बेलताल। जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही। यह एंबुलेंस मुढ़ारी गांव से प्रसूता क्रांति को लेने जा रही थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। तब जाकर एबुंलेंस मुढ़ारी गांव से प्रसूता को लेने के लिए रवाना हो सकी।
दो बोरी खाद के लिए सुबह छह बजे से लाइन में लगे रहे
फोटो 11 एमएएचपी 14 परिचय-शिवकली। संवाद
किसान शिवकली का कहना है कि खाद वितरण की जानकारी मिलने पर वह सुबह छह बजे ही यहां आ गई थीं। लाइन में लगने के बाद भी कोई उसके कागजात लेने को तैयार नहीं हुआ। मवेशियों को घर में बांध कर आए हैं। खाद के लिए पूरा दिन बर्बाद हो गया लेकिन खाद नहीं मिली।
फोटो 11 एमएएचपी 15 परिचय-सुरेंद्र कुमार। संवाद
कमालपुरा निवासी किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें दो बोरी खाद की जरूरत है। इसलिए वह खाद लेने के लिए आए थे लेकिन खाद नहीं मिली। खाद के लिए किसान परेशान हैं। यदि समय से खाद वितरित की जाती तो किसानों को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

फोटो 11 एमएएचपी 16 परिचय-रामरती। संवाद
किसान रामरती ने बताया कि वह सुबह ही खाद लेने के लिए आ गई थीं। लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिली। किसानों की समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्हें खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। समय से खाद उपलब्ध कराई जाए। ताकि, कृषि कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed