फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man fabricated a story of theft to avoid returning the pledged jewellery.

Mahoba News: गिरवी रखा जेवर वापस न देने के लिए युवक ने रची थी चोरी की झूठी कहानी

Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The young man fabricated a story of theft to avoid returning the pledged jewellery.
महोबा। थाना खन्ना के कहरा गांव में छह दिन पहले सराफा दुकान से नकदी व जेवर समेत 10 लाख की चोरी होने की सूचना पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला फर्जी निकला। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले युवक ने क्षेत्र के 70 लोगों का गिरवी रखा जेवर वापस न देने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कहरा गांव निवासी साहिल सोनी घर पर ही सराफा दुकान किए है। नौ जनवरी को साहिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दुकान में दादी कस्तूरी लेटी थी। चोर दुकान में घुसकर 30 हजार रुपये, 40 ग्राम सोने के आभूषण व साढ़े तीन किलो चांदी के जेवर ले गए हैं। आरोप लगाया था कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने उसकी दादी के हाथ-पैर बांध दिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं। थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच की। स्वाट टीम और सर्विलांस की मदद से पुलिस खुलासे के करीब पहुंची। पीड़ित साहिल से कड़ाई से पूछताछ करने पर मामला खुला। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले साहिल ने बताया कि उसके पिता ने 60 से 70 लोगों के जेवर गिरवी रखे थे। उनका निधन हो चुका है। जेवर वापस न करना पड़े, इसके लिए उसने चोरी की झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed