फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The threat of frost looms over the crops, leaving farmers worried.

Mahoba News: फसलों पर मंडरा रहा पाला पड़ने का खतरा, किसान चिंतित

Fri, 02 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 02 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The threat of frost looms over the crops, leaving farmers worried.
फोटाे 01 एमएएचपी 19 परिचय-कुलपहाड़ क्षेत्र में पाले से इस तरह प्रभावित हो रही सरसों की फसल। संव
महोबा/कुलपहाड़। ठंड के दौरान पाला पड़ने से रबी सीजन की फसलों के प्रभावित होने का खतरा मड़रा रहा है। इससे किसान भी काफी परेशान है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी। ताकि, फसल को पाला से बचाया जा सके।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से रात व सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है। रात में पाला भी गिरने लगा है। कोहरे और पाले से फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसान दवाओं का छिड़काव व सिंचाई कर फसलों को बचाने में जुट गए हैं। सरसों, मटर व चना की फसल को पाला प्रभावित कर रहा है। पाले से सरसों की फसल में फूल और फलियां झड़ने लगती हैं। इससे सीधा असर पैदावार पर पड़ता है। किसान प्रमोद, देवीदीन, हरीराम, भरतू आदि का कहना है कि पूरी लागत लगाने के बाद यदि मौसम की मार पड़ी तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरसों में सबसे ज्यादा दिक्कत है। पाले से कुछ पेड़ों के फूल झड़ने लगे हैं। यदि पाले का प्रकोप लगातार जारी रहा तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। उद्यान निरीक्षक देवीचरण कुशवाहा का कहना है कि पाला पड़ने से टमाटर, तरबूज, खीरा, करेला आदि की फसल पर पाला प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। फसल को पाला से बचाव के लिए हल्की सिंचाई करें। इस प्रक्रिया से फसल को पाला से प्रभवित होने से बचाया जा सकता है। उधर, उप कृषि निदेशक रामसजीवन का कहना है कि रबी सीजन की फसल को पाला से बचाव के लिए हल्की सिंचाई जरूरी है।
विज्ञापन

-------------
किसानों ने बताई समस्या
कुलपहाड़ निवासी किसान राजाराम यादव का कहना है कि पाला लगातार गिरता रहा तो बचाव के प्रयासों के बावजूद नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता। फसलों को पाले से बचाव के लिए मौसम का साफ होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

कुलपहाड़ के किसान बलराम का कहना है कि चना की फसल को कम से कम दस दिन धूप मिलना जरूरी है। तभी चना की फसल में फूल आएंगे। रबी की फसलों को पाले से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि मौसम नहीं खुलता तो नुकसान अधिक होगा।

फोटाे 01 एमएएचपी 19 परिचय-कुलपहाड़ क्षेत्र में पाले से इस तरह प्रभावित हो रही सरसों की फसल। संव

फोटाे 01 एमएएचपी 19 परिचय-कुलपहाड़ क्षेत्र में पाले से इस तरह प्रभावित हो रही सरसों की फसल। संव

फोटाे 01 एमएएचपी 19 परिचय-कुलपहाड़ क्षेत्र में पाले से इस तरह प्रभावित हो रही सरसों की फसल। संव

फोटाे 01 एमएएचपी 19 परिचय-कुलपहाड़ क्षेत्र में पाले से इस तरह प्रभावित हो रही सरसों की फसल। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed