फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The prisoner escaped from the moving train, caught by the police after the encounter

चलती ट्रेन से भागे कैदी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

Sat, 10 Aug 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The prisoner escaped from the moving train, caught by the police after the encounter
जिला अस्पताल में कैदी का हालचाल पूछते एसपी - फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर भागे कैदी को शुक्रवार को पुलिस ने टीकामऊ जंगल के पास मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस मुठभेड़ में कैदी के बाएं पैर में गोली लगने से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने जिला अस्पताल पहुंचकर कैदी का हालचाल जाना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा कला निवासी मदनपाल (24) पुत्र परशुराम कुशवाहा ने करीब डेढ़ साल पहले गाड़ी का भाड़ा न देने पर बोलेरो गाड़ी से दो लोगों को पीछे से कुचलकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में अभियुक्त जिला कारागार में निरुद्घ था। दो माह पहले जनपद न्यायाधीश की कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हाथ में इंफेक्शन हो जाने पर गुरुवार को मदनपाल को पुलिस अभिरक्षा में कानपुर उपचार के लिए भेजा गया था। गुरुवार की शाम को वह कानपुर-खजुराहो पैसेेंजर ट्रेन से पुलिस अभिरक्षा में महोबा लौट रहा था। तभी महोबा स्टेशन आने से पहले ट्रेन धीमी होने पर रात में करीब 11:30 बजे कैदी पुलिस को चकमा देकर कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कैदी को लेकर आ रहे पुलिस कर्मचारियों ने रात को ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस की बनाई गई दो टीमें रातभर जंगल में दबिश देती रहीं। शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे टीकामऊ गांव के जंगल के पास पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर कैदी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। जिससे कैदी के बाएं पैर में गोली धंस गई और कैदी गिर पड़ा। पुलिस ने उसे एक तमंचे के साथ दबोच लिया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। कैदी के जिला अस्पताल पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पकड़ने गई पुलिस पर कैदी ने तमंचे से गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे कैदी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed