{"_id":"6a1c776f2b028a11e8006046","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-viral-fever-was-highest-at-the-health-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125770-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रही सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रही सर्वाधिक
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर, खमा और अकौना में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, उल्टी-दस्त व मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने कुल 155 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
पीएचसी अजनर में डॉ. रामकुमार वर्मा, भगवती व नीतू की देखरेख में 50 मरीजों का उपचार किया गया। लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र द्विवेदी ने पांच मरीजों की खून की जांच की। इसमें तीन में डायबिटीज की पुष्टि हुई।
पीएचसी खमा में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा और डॉ. जेपी पस्तौर की टीम ने 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। पीएचसी अकौना में डॉक्टरों की टीम ने 52 मरीजों का इलाज किया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को साफ-सफाई रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।