{"_id":"58960a7b4f1c1bda17e81e43","slug":"the-lawsuit-was-filed-on-the-shooting-of-four-minors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड में चार नाबालिगों पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड में चार नाबालिगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में मटर खाकर लौट रहे दोस्त द्वारा दूसरे दोस्त को तमंचे से गोली मारने के मामले में चार नाबालिग किशोरों पर शहर कोतवाली में जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी मखरूद (14) पुत्र महफूज अपने चार साथियों के साथ शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम छिकहरा में हरी मटर खाने के लिए खेत गए थे। वापस लौटते समय दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मयंक ने अपने दोस्त मखरूद पर तमंचे से फायर कर दिया था। गोली कनपटी में लगने से मखरूद घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया था।
घायल मखरूद के मामा अय्यूब खां निवासी बजरिया की तहरीर पर पुलिस ने मयंक शर्मा, नीरज, विष्णु व धर्मेंद्र के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।