{"_id":"6acbdd68ca622cb011031cb7","slug":"another-opportunity-for-admission-to-rajarshi-tandon-open-university-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129592-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राजर्षि टंडन मुक्त विवि में प्रवेश के लिए एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राजर्षि टंडन मुक्त विवि में प्रवेश के लिए एक और मौका
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी गई है।
वीरभूमि कॉलेज में संचालित यूपीआरटीओयू के अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस सत्र में दाखिले के लिए सात अक्तूबर की तिथि तय की गई थी। अब यूपीआरटीओयू की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र के छूटे हुए छात्रों को दोबारा मौका देते हुए री-रजिस्ट्रेशन सुविधा प्रारंभ की है। इससे पुराने छूटे हुए छात्र जो किन्हीं कारण से अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे, वे दोबारा रजिस्ट्रेशन कराकर कोर्स पूरा कर सकते हैं। बताया कि इस साल 64 विषयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले हो रहे हैं।
छात्र अपनी अपार आईडी, एबीसी आईडी व यूजीसी डेब आईडी बनाने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। बताया कि 24 परास्नातक कार्यक्रमों, छह स्नातक कार्यक्रमों, सात डिप्लोमा कार्यक्रमों के साथ ही 10 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।