फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shri Ram is an exemplary figure in everyone's life: Dr. Anuragi

हर व्यक्ति के जीवन में अनुकरणीय है श्रीराम : डॉ. अनुरागी

Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is an exemplary figure in everyone's life: Dr. Anuragi
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने भारतीय संस्कृति पर जोर दिया। कहा कि भगवान श्रीराम भारत की प्राण शक्ति हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में श्रीराम अनुकरणीय हैं।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ वंदना जय कबीर जय गुरु कबीरा से हुआ। उन्होंने कहा कि राम यत्र-तत्र सर्वत्र हैं। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रवक्ता डॉ. एसएस राजपूत ने भजन चली जा रही है उमर धीरे-धीरे सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक इंद्रजीत सिंह ने हे गुरुदेव प्रणाम तुम्हारे चरणों में भजन सुनाया। पं. अवधेश अवस्थी ने सदगुरु की कृपा से सब काम हो रहा है पेश किया। यहां पर पं. आशाराम तिवारी, रामेश्वर चौरसिया, पं. जगदीश रिछारिया, रामऔतार सैन, राधेश्याम पुरवार, लखनलाल, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed