फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   You will also be able to vote by showing an alternative identity document.

Mahoba News: वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान

Tue, 13 Oct 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
You will also be able to vote by showing an alternative identity document.
महोबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन का मतदान 23 अक्तूबर को होगा। मतदाता वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि मतदान के समय मतदाताओं को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा। जो मतदाता अपना फोटो पहचान पत्र नहीं दिखाते हैं, उन्हें एक वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य अथवा केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य किसी निजी औद्योगिक घरानों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए पहचान पत्र दिखा सकते हैं। इसके अलावा सांसदों, विधायकों, पार्षदों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थान का पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री, डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधी मूल पहचान पत्र व यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed