फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Juloos-e-Mohammadi was taken out with great zeal and enthusiasm.

Mahoba News: जोश-ओ-खरोश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 27 Aug 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Juloos-e-Mohammadi was taken out with great zeal and enthusiasm.
फोटो 26 एमएएचपी 02 परिचय-जुलूस-ए-मोहम्मदी में सबसे आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैयद आफाक हुसैन व अन्य। संवाद
विज्ञापन

फोटो 26 एमएएचपी 03 परिचय-जुलूस में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब। संवाद
फोटो 26 एमएएचपी 04 परिचय-डीजे की धुन पर हरे परचम फहराते चलते युवा। संवाद
फोटो 26 एमएएचपी 05 परिचय-जुलूस में शामिल होकर जश्न मनाते बच्चे। संवाद
फोटो 26 एमएएचपी 06 परिचय-जुलूस में शामिल आमद-ए-नूर कमेटी की ओर से बनाई मस्जिद-ए-अक्सा। संवाद
-बड़ी संख्या में हरे परचम लेकर शामिल हुए अकीदतमंद, मनाई खुशियां
-जगह-जगह स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी पर जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ा। लोग हाथों में हरे परचम लहराते हुए चलते रहे।
शहर के मोहल्ला समद नगर स्थित हजरत समद साहब की दरगाह से दोपहर दो बजे शहर काजी सैयद आफाक हुसैन और जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बदर फारूक हाशमी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। मोहल्ला हवेली दरवाजा, भटीपुरा, मकनियांपुरा, दरियापुरा, मिशन चौराहा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ देर शाम जुलूस पठानपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में आमद-ए-नूर कमेटी भटीपुरा की ओर से बनाई गई मस्जिद-ए-अक्सा आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर अल्ताफ हुसैन, अब्दुल हादी, तौफीक अहमद, नौशाद, इरफान, शादाब समेत तमाम लोग शामिल रहे। सुरक्षा को लेकर अपर एसपी वंदना सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, शहर कोतवाल बीरेंद्र प्रताप सिंह जुलूस मार्गों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

----------------
फोटो 26 एमएएचपी 07 परिचय-कस्बा जैतपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोग। संवाद
फोटो 26 एमएएचपी 08 परिचय-कस्बा कुलपहाड़ में जुलूस हरे परचम लेकर चलते लोग। संवाद
गांवों और कस्बों में निकाला जुलूस
चरखारी/कुलपहाड़/बेलाताल/अजनर/खन्ना। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर हरे परचमों संग जुलूस निकाला गया। अजनर संवाद के अनुसार कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर नमाज के बाद नूरी जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस बस स्टैंड होते हुए पीर बाबा की मजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। बेलाताल संवाद के अनुसार जुलूस जुगयाना मोहाल से शुरू हुआ जो जमींदारी, बजरिया, चमन चौराहा, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी होता हुआ ड्योढ़ीपुरा पहुंचा और उसी मार्ग से वापस होते हुए कचेरनपुरा की जामा मस्जिद में पहुंच कर समाप्त हुआ। लोगों ने स्टॉल लगा कर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे में हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाली गई। हाथों में हरे परचम लिए चल रहे लोग नारे तकबीर अल्लाहु अकबर के सदाएं बुलंद करते रहे। हिंदू भाइयों ने स्टॉल लगाकर कौमी एकता की मिसाल पेश की। इस मौके पर हाफिज हसन, हाफिज हमीद, हाफिज जफर, हाफिज सईद, समीम मंसूरी आदि शामिल रहे। चरखारी संवाद के अनुसार जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने गोलाघाट पहुंच मुस्लिम समाज को शुभकामनाएं दीं। खन्ना संवाद के अनुसार ईद मिलादुन्नबी का जुलूस थाना मस्जिद से शुरू हुआ जो बजरंग चौक, अस्पताल गेट, मुख्य बाजार होते हुए गुजरा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed