फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The headmaster played an obscene song on the school's LED screen and slept on a bench.

Mahoba News: विद्यालय की एलईडी पर अश्लील गाना लगाकर बेंच पर सोते रहे प्रधानाध्यापक

Fri, 10 Jul 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The headmaster played an obscene song on the school's LED screen and slept on a bench.
महोबा। परिषदीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास की एलईडी पर अश्लील भोजपुरी गाना लगाकर प्रधानाध्यापक बेंच पर ही सो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। साथ ही मामले की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो ब्लॉक चरखारी के प्राथमिक विद्यालय टिकरी का है। जहां कालीपहाड़ी निवासी रमेशचंद्र प्रधानाध्यापक हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक स्कूल में ही रहते हैं और शराब के नशे में अक्सर नजर आते हैं। बच्चों व अभिभावकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। प्रधानाध्यापक की इन हरकतों से परेशान ग्रामीण आठ जुलाई को स्कूल में छुट्टी होने के बाद पहुंचे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे प्रधानाध्यापक नशे की हालत में कक्षा की बेंच में लेटे हुए थे। एलईडी पर अश्लील भोजपुरी गाना चल रहा था। कई बार आवाज देकर उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं जागे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन

उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि शिक्षक रमेशचंद्र को निलंबित कर दिया गया है। अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शिक्षक रमेशचंद्र का कहना है कि विद्यालय में निर्माण कार्य होने के कारण वह कभी-कभार रुक जाते हैं। टीवी लगी है, बच्चों के घर जाने के बाद कभी इसे चला लेते हैं। पांच मई को पैर में चोट लगने के कारण बेंच पर लेट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed