{"_id":"6998b47da37b4a000f046fdc","slug":"the-english-question-paper-was-difficult-and-the-candidates-were-left-sweating-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122681-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अंग्रेजी का प्रश्न पत्र कठिन आने से परीक्षार्थियों का छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अंग्रेजी का प्रश्न पत्र कठिन आने से परीक्षार्थियों का छूटा पसीना
Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में हुई। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। प्रश्न पत्र कठिन आने से उसे हल करने में विद्यार्थियों का पसीना छूट गया।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर छात्रों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। गेट पर सघन तलाशी लेने के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 12,011 विद्यार्थियों में से 11,432 शामिल हुए जबकि 579 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की कृषि शास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 82 छात्रों में से 81 ने परीक्षा दी जबकि एक छात्र गैरहाजिर रहा। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। जिसमें पंजीकृत 9,181 परीक्षार्थियों में से 8,832 ने परीक्षा दी जबकि 349 परीक्षार्थी गैरजाहिर रहे। इस दौरान डीआईओएस प्रेमचंद्र ने सचल दल के साथ परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर निरीक्षण किया।