{"_id":"683f37c9b93d2d3dee0a83c6","slug":"the-bullies-fired-three-rounds-due-to-enmity-the-young-man-narrowly-escaped-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115001-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रंजिश में दबंगों ने की तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रंजिश में दबंगों ने की तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक
Tue, 03 Jun 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा में रंजिश के चलते बाइक सवार दबंगों ने तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। हालांकि, गोली लगने से तीन युवक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर के हवेली दरवाजा निवासी दानिश जफर का पूर्व में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। तब आमिर, इरशाद, रानू बेग व खलील बेग ने जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे दानिश मिल्कीपुरा में अपने साथी राजा परिहार और दिग्विजय सिंह के साथ बैठा था। तभी बाइक में सवार होकर यासीन और रफीक आए। उन्होंने जान से मारने की नियत से तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि, पीड़ित और उसके साथियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। गोली की आवाज सुन लोगों में दहशत फैल गई और वह घरों में कैद रहे। फायरिंग करने के बाद आरोपी दोबारा मिलने पर न बचने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने यासीन, रफीक, आमिर, इरशाद बेग, रानू बेग व खलील के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।