{"_id":"6990bdb9d50073162e03d98a","slug":"the-bjp-leader-reached-the-farmers-house-and-handed-over-a-cheque-of-rs-62000-to-the-deceaseds-wife-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-122505-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भाजपा नेता ने किसान के घर पहुंच मृतक की पत्नी को 62 हजार की चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भाजपा नेता ने किसान के घर पहुंच मृतक की पत्नी को 62 हजार की चेक
Sat, 14 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में बेटी की शादी के 11 दिन पहले किसान के फंदा लगाकर जान देने की घटना के बाद शनिवार को भाजपा नेता ने मृतक के घर पहुंच पत्नी को 62 हजार की चेक देकर आर्थिक मदद की। साथ ही बेटी की शादी और परिवार की जरूरतों में हर संभव मदद का भरोसा दिया।
ज्योरइया गांव निवासी किसान कृष्णपाल सिंह (45) की बड़ी बेटी तनीसा राजे की शादी 24 फरवरी को होना थी। शादी की व्यवस्थाओं में आर्थिक तंगी आड़े आने से किसान परेशान रहता था। 12 फरवरी की रात किसान ने खेत में लगे पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से शादी घर में मातम छा गया। शनिवार को हमीरपुर-महोबा के भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक किसान की पत्नी सुनीता राजे को 62 हजार रुपये की दो अलग-अलग चेक सौंपी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजा व सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। ताकि, मृतक के बच्चों का भरण पोषण और होने वाली शादी में व्यवधान उत्पन्न न हो सके।