फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The accused of looting a flour mill operator was arrested in an encounter, shot in the leg

Mahoba News: आटा चक्की संचालक से लूटपाट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The accused of looting a flour mill operator was arrested in an encounter, shot in the leg
महोबा/कबरई। कस्बा कबरई में आटा चक्की संचालक को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू अहिरवार के पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी यूपी-एमपी में विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

कस्बे के विवेक नगर निवासी रामकिशोर श्रीवास आटा चक्की संचालन के साथ बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता है। 20 जुलाई की देर शाम वह आटा चक्की पर बैठा था। तभी बाइक सवार युवक आया और तमंचे से सिर पर गोली मार दी थी। रामकिशोर के घायल होने के बाद आरोपी रुपयों से भरी गोलक उठाकर भाग निकला था। आटा चक्की के कर्मचारियों के पीछा करने पर आरोपी गोलक छोड़कर भाग निकला था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी। घायल का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन

सर्विलांस प्रभारी शिवप्रताप सिंह, थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया को सोमवार की रात सूचना मिली कि कबरई के गंज गांव की बंद पड़ी द्विवेदी क्रशर प्लांट के पास बने एक कमरे में संदिग्ध व्यक्ति छिपा है। तभी पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सोनू अहिरवार धवारी छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपी के दो अन्य साथी है। यह बल्लभगढ़, भोपाल समेत विभिन्न जिलोंं में वारदातें करता था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed