फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager raped in house, case filed against accused

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped in house, case filed against accused
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपित किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। डरी किशोरी ने दोबारा परेशान करने पर 20 दिन बाद परिजनों को बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी 21 नवंबर की रात करीब 10 बजे घर पर अकेली थी, जबकि परिजन खेतों पर काम करने गए थे। मौका पाकर युवक घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी घटना के विषय में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। डरी किशोरी ने परिजनों कुछ नहीं बताया। गुरुवार की सुबह युवक ने एक बार फिर किशोरी के घर के दरवाजे आकर उसे बुलाया। युवक की हरकतों से परेशान किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल पासवान के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु यादव ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दबिश दी जा रही हैं। जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed