फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager raped by brother-in-law, she became pregnant

Mahoba News: किशोरी से रिश्ते के जीजा ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Sat, 05 Jul 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 05 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped by brother-in-law, she became pregnant
महोबा। थाना महोबकंठ के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। रिश्ते के जीजा ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर परिजनोंं को पूरी घटना की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओंं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी अपने बुआ-फूफा के यहां बचपन से रह रही है। फूफा की लड़की की शादी मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के एक गांव में हुई है। किशोरी के रिश्ते के जीजा का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि कुछ दिन पहले मौका पाकर जीजा ने नाबालिग साली से जबरन दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। डरी सहमी पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। तब पीड़िता ने पूरी घटना बताई। लोकलाज के डर से किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में पीड़िता की मां ने थाना महोबकंठ और पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मामला बताया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओंं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर युवक ने किया शारीरिक शोषण
खरेला। थाना खरेला के एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया। एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। पति के मित्र दीपेंंद्र का उसके घर आना-जाना था। दीपेंंद्र ने पति की मौत के बाद सहयोग करने और शादी करने का झांसा दिया। बाद में उसे दिल्ली ले जाकर शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की बात कहने पर अब मना कर रहा है। पीड़िता ने एसपी प्रबल प्रताप सिंह से पूरा मामला बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर आरोपी दीपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed