फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   teaves stolen ten bori chana in mahoba

महोबाः गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने दस क्विंटल चना पार किया

Mon, 20 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
teaves stolen ten bori chana in mahoba
गोदाम में बिखरे पड़े बोरे - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। कस्बा स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र से रविवार की रात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर करीब दस क्विंटल चना ले गए। केंद्र प्रभारी ने बेलाताल पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेलाताल रेलवे स्टेशन के पास पीसीएफ क्रय केंद्र है। जहां पर 180 क्विंटल चना रखा था। रविवार की रात चोर गोदाम का दरवाजा तोड़कर एक वाहन में दस क्विंटल चना लाद कर भाग गए। केंद्र प्रभारी सोमवार सुबह गोदाम पहुंचे, तो गोदाम का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने बेलाताल पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। केंद्र प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed