{"_id":"b37f96e7e2eab488b7b569c5351e9a19","slug":"teacher-mangaen-stuck-to-sit-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगाें को लेकर धरने पर डटे रहे टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगाें को लेकर धरने पर डटे रहे टीचर
अमर उजाला महाोबा
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
वित्तविहीन टीचराें को मानदेय दिए जाने, सीबीएसई बोर्ड के मूल्यांकन के समान पारिश्रमिक दिए जाने, पिछले वर्ष का शेष पारिश्रमिक दिए जाने सहित अन्य मांगाें को लेकर पांचवें दिन भी माध्यमिक टीचर धरने पर डटे रहे। टीचराें ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर आक्रोश जताया। साथ ही मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।
धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम शुक्ल ने कहा कि माध्यमिक टीचरों को भी सीबीएसई बोर्ड के समान उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक मिलना चाहिए। साथ टीचरों का पिछले वर्ष का बकाया पारिश्रमिक भी दिया जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को टीचर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बल्कि अपने अधिकाराें के लिए संघर्ष करेंगे। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव केएल सैनी ने कहा कि जब तक वित्त विहीन शिक्षकाें को मानदेय स्वीकृत नहीं होता, हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को वादाखिलाफी का सबक सिखाया जाएगा। इस मौके वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मंडलीय अध्यक्ष पं. जगप्रसाद तिवारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री तीर्थराज पटेल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी द्विवेदी, अवध किशोर अवस्थी, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, गिरीश सक्सेना, मूलचंद्र निगम, नृपत सिंह सहित तमाम टीचर मौजूद रहे।