{"_id":"5efcc3ee8ebc3e42e463a65b","slug":"students-wave-in-madrasa-board-exam-mahoba-news-knp5687198117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम
विज्ञापन
महोबा। यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट भी बुधवार को घोषित हो गया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल रहा। दोपहर 12 बजे से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम जानने के लिए नेट कैफे में डटे रहे। दिन में डेढ़ बजे मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ। छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चहक उठे।
दारुल उलूम समदिया महोबा में मुंशी का 60 फीसदी और मौलवी का 76.4 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। इसी तरह हमीदिया इंटर कॉलेज पनवाड़ी में मुंशी का 70 और मोलवी का 69 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ हाईस्कूल समकक्ष (मौलवी व मुंशी) की परीक्षा पास कर ली है। ये परीक्षार्थी अब किसी भी इंटर कॉलेज में 11 में प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि इस साल सख्ती के चलते परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है।
दारुल उलूम समदिया के छात्र मुकर्रम सरफराज ने मुंशी की परीक्षा में 76 फीसदी अंक हासिल करके स्कूल में पहला स्थान पाया। इसी तरह जावेद अंसारी ने मौलवी की परीक्षा में 70 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान पाया है। बेटों की इस कामयाबी से माता-पिता खासे खुश हैं। उधर हमीदिया इंटर कॉलेज पनवाड़ी के छात्र सैय्यद मोहम्मद कसीम ने मुंशी की परीक्षा में 79 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान पाया। इसी तरह मुजम्मिल हुसैन ने कामिल की परीक्षा में 70 फीसदी अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।