फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   studant

सदर विधायक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Wed, 15 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
studant
मेधावियों का मुंह मीठा कराकर सम्मानित करते सदर विधायक - फोटो : MAHOBA
महोबा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावियों को सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने नगद राशि देकर व मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कालेज के होनहार छात्र ही आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अभिनव द्विवेदी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड इंटरमीडिएट में 86 फीसदी अंक पाकर जिले में छठां स्थान पाया था। हाईस्कूल में श्रेष्ठ तिवारी ने 89 फीसदी अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान पाया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक सादा समारोह में सदर विधायक ने दोनों मेधावियों को नगद राशि देकर मुंह मीठा कराया। कहा कि मेहनत और लगन से सफलता मिलती है। छात्र इसी तरह आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक केके मिश्रा, प्रधानाचार्य केएल सैनी, संगीताचार्य जगप्रसाद तिवारी, जयनारायण, रोहित शर्मा, बालेंदु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed