फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Elderly woman dies after unbaked wall collapses while removing fodder.

Mahoba News: भूसा निकालते समय कच्ची दीवार ढही, वृद्धा की मौत

Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after unbaked wall collapses while removing fodder.
फोटो 12 एमएएचपी 26 परिचय-मकान गिरने का आंकलन करने राजस्वकर्मी। संवाद
महोबकंठ/पनवाड़ी। थाना महोबकंठ के दिदवारा गांव में सोमवार की दोपहर पशुओं के लिए भूसा निकालते समय कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की। साथ ही मृतका के परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन



दिदवारा निवासी शांतिदेवी (65) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में बनी कच्ची अटारी से पशुओं के लिए भूसा निकाल रही थी। इसी दाैरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इससे वृद्धा मलबे में दब गई। चीख सुनकर दौड़े परिजन व पड़ोसियों ने मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला लेकिन तब उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, ग्राम प्रशासक रवि पटेल, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद तिवारी, लेखपाल हरवंश ने मौके पर पहुंचे और परिजन से जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 12 एमएएचपी 26 परिचय-मकान गिरने का आंकलन करने राजस्वकर्मी। संवाद

फोटो 12 एमएएचपी 26 परिचय-मकान गिरने का आंकलन करने राजस्वकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed