{"_id":"6acd35af4a8ca16f870be24a","slug":"109-schools-uploaded-data-approximately-23000-examinees-filled-out-the-forms-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129636-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 109 विद्यालयों ने फीड किया डाटा, करीब 23 हजार परीक्षार्थियों ने भरा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 109 विद्यालयों ने फीड किया डाटा, करीब 23 हजार परीक्षार्थियों ने भरा फार्म
विज्ञापन
- 20 दिन में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों का निर्धारण बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। इस बार परीक्षा कराने के लिए महज 20 दिन का समय निर्धारित किया गया है। जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अभी नहीं हो सका है। इसके लिए 109 विद्यालयों का डाटा ऑनलाइन फीड कराया गया है।
जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में करीब 23 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सभी ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पिछले वर्ष दोनों कक्षाओं के करीब 22 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं। वहीं इस बार पांच फरवरी से ही परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पिछले वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 29 केंद्र बनाए गए थे। इस बार केंद्रों की संख्या कितनी होगी, यह निर्धारण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शिक्षा विभाग ने केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालयों से प्राप्त ऑनलाइन डाटा के आधार पर परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। सभी विद्यालयों ने ऑनलाइन डाटा फीड कर दिया है। जल्द ही जनपदीय समिति के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। जिन विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर, बाउंड्रीवाल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी। जल्द ही केंद्रों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।