{"_id":"5f0f38378ebc3e635c771b53","slug":"studant-mahoba-news-knp5713687169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मेधावियों का मुंह मीठा कराकर सम्मानित करते सदर विधायक
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावियों को सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने नगद राशि देकर व मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कालेज के होनहार छात्र ही आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अभिनव द्विवेदी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड इंटरमीडिएट में 86 फीसदी अंक पाकर जिले में छठां स्थान पाया था। हाईस्कूल में श्रेष्ठ तिवारी ने 89 फीसदी अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान पाया है।
बुधवार को एक सादा समारोह में सदर विधायक ने दोनों मेधावियों को नगद राशि देकर मुंह मीठा कराया। कहा कि मेहनत और लगन से सफलता मिलती है। छात्र इसी तरह आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक केके मिश्रा, प्रधानाचार्य केएल सैनी, संगीताचार्य जगप्रसाद तिवारी, जयनारायण, रोहित शर्मा, बालेंदु मिश्रा आदि मौजूद रहे।