फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Speeding e-rickshaw lost balance and overturned, four including girl students injured

Mahoba News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलटा, छात्राओं समेत चार घायल

Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Speeding e-rickshaw lost balance and overturned, four including girl students injured
महोबा। छात्राओं को लेकर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, अन्य सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी अलशिफा, उसकी बहन निदा व शुक्रवारी बाजार निवासी मनतशा शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं हैं। रविवार की सुबह छात्राएं ई-रिक्शा में बैठकर हिंदी की परीक्षा देने कॉलेज जा रही थीं। तभी शुक्रवारी बाजार के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इससे तीनों छात्राएं व उसमें सवार समदनगर निवासी दयाराम सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह जनपद बांदा के कालूकुआं निवासी रोहित, मुड़हरा निवासी बच्चू, अकौनी निवासी राहुल, विवेकनगर निवासी दीपू, पठा निवासी मनीष, वजनापुरा निवासी मानसिंह, शाहपहाड़ी निवासी पूजा, स्वासामाफ निवासी राहुल और छजमनपुरा निवासी मनीष अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed