{"_id":"6ab92aecd4908f119b0171ce","slug":"mahoba-women-vandalize-country-liquor-shop-stomp-on-liquor-bottles-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: देशी शराब ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, क्वार्टर पैरों से कुचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: देशी शराब ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, क्वार्टर पैरों से कुचले
Sun, 27 Sep 2026 08:14 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:14 PM IST
सार
Mahoba News: बस्ती के अंदर ठेका होने पर महिलाएं नाराज हैं। ठेके के बाहर फेंके गए क्वार्टर युवा उठाकर ले गए।
विज्ञापन
शराब के क्वार्टरों को पैरों से कुचलतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा के चरखारी विकासखंड के सूपा गांव में रविवार की शाम महिलाओं ने ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने देसी शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं और क्वार्टरों को पैरों से कुचलकर विरोध जताया। बस्ती के अंदर शराब ठेका होने से महिलाएं नाराज थीं। महिलाओं का आरोप है कि उनके परिवार के लोग ठेके से शराब पीकर घर में विवाद करते हैं।
विज्ञापन
गांव से ठेका हटाने की उनकी मांग कई बार अनसुनी की गई थी। कुछ दिन पहले गांव के मिठ्ठू की शराब पीकर बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। शाम करीब चार बजे महिलाएं ठेके पर पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ युवक ठेके के बाहर फेंके गए शराब के क्वार्टर उठाकर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
ठेके के सेल्समैन अजय ने बताया कि महिलाओं ने करीब 55 पेटी शराब बर्बाद की है। उन्होंने पुलिस और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन