{"_id":"68d2f03e6c4155df86067dea","slug":"sonam-became-the-beo-for-a-day-and-advised-the-students-to-concentrate-on-their-studies-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118276-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक दिन की बीईओ बनीं सोनम, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान देने की दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक दिन की बीईओ बनीं सोनम, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान देने की दी नसीहत
Wed, 24 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 17 परिचय-विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक करतीं एक दिन की बीईओ बनीं सोनम। संव
महोबा। शहर के लवकुशनगर रोड स्थित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा सोनम शर्मा को एक दिन का बीईओ बनाया गया। कार्यालय का कामकाज संभालने के साथ ही उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। एमडीएम की रसोई में पहुंच कर उन्होंने भोजन बनाते समय स्वच्छता रखने और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत छात्रा सोनम शर्मा को एक दिन के लिए बीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोनम ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया। कार्यालय पहुंचकर स्टाफ व उनके कामकाज की जानकारी हासिल की। कार्यालय के पीछे स्थित प्राइमरी पाठशाला सुभाष नगर का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर देखा और कर्मचारियों व छात्रों से संवाद किया।
उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। इसके बाद वह एमडीएम की रसोई पहुंची। उन्होंने बनाए गए भोजन की जानकारी ली। इसी दौरान वहां चल रहे शिक्षकों के यू-डायस संबंधी प्रशिक्षण में पहुंचीं। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और निदान का भरोसा दिया। सोनम ने कहा कि इस अनुभव से शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से बालिकाओं व महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से प्रत्येक जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जाए। इस मौके पर बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक संजीव अवस्थी, बीईओ प्रवेश वाजपेयी, शिक्षा संघ के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लॉक जैतपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा निदा खातून को एक दिन का वार्डन और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चरखारी की छात्रा दीक्षा को एक दिन का बीईओ बनाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --