फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son in law's daughter-in-law went to bed with knives

पुत्री की ससुराल गए ससुर को दामाद ने चाकुओं से गोदा

Mon, 09 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Son in law's daughter-in-law went to bed with knives
जिला अस्पताल में भर्ती चाकू के हमले से घायल प्यारेलाल - फोटो : MAHOBA
महोबा/खन्ना। थाना खन्ना के ग्राम अटघार में पुत्री को प्रताड़ित करने की सूचना पर ससुराल गए ससुर को दामाद ने चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक चार बार प्रहार किए जाने से ससुर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम ज्योराहा निवासी प्यारेलाल (52) पुत्र पलटू ने अपनी पुत्री संतोषी की शादी पांच वर्ष पहले थाना खन्ना के ग्राम अटघार निवासी शिवचरन अहिरवार के साथ की थी। शादी के दो साल बाद ससुरालीजन संतोषी को प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। तब पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। एक सप्ताह पहले एक बार फिर संतोषी के साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

रविवार को महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जिसके लिए प्यारेलाल पुत्री की ससुराल पहुंच गया और घर में न रुककर गांव में रहने वाले दूसरे रिश्तेदार के यहां रुक गया। रविवार की सुबह दामाद ने रिश्तेदार के घर के दरवाजे खड़े ससुर प्यारेलाल पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ व पेट में चार स्थानों पर चाकू से वार किए जाने पर ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। रिश्तेदार कमलेश गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष खन्ना एके सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed