फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son dies of diarrhea, mother also dies of shock

Mahoba News: डायरिया से बेटे की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 27 May 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Son dies of diarrhea, mother also dies of shock
फोटो 26 एमएएचपी 29 परिचय-बेटा हसनैन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबकंठ/चरखारी। छह साल के बेटे ने डायरिया से दम तोड़ा तो सदमे में मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए। यह खबर जब उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मां-बेटे के शव मंगलवार की शाम अंतिम संस्कार के लिए चरखारी पहुंचे तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन


जनपद छतरपुर के हरपालपुर नगर के मोहल्ला स्टेशन निवासी रजिया खातून (36) अपने पति सुब्हान अहमद और बेटे हसनैन (06) के साथ रहती थीं। मंगलवार दोपहर हसनैन को अचानक तेज पेटदर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर उसे हरपालपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नौगांव रेफर किया गया। नौगांव में भी हसनैन की हालत गंभीर बनी रही। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर भेज दिया गया। रजिया और अन्य परिजन हसनैन को कार से लेकर छतरपुर के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही हसनैन की मौत हो गई।
विज्ञापन


बेटे के शरीर में किसी तरह की हलचल न होने पर रजिया की भी हालत बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया जबकि रजिया खातून का इलाज शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। मृतका के भाई मोहम्मद सलीम ने बताया कि छतरपुर लाते समय रजिया खातून, हसनैन को अपनी गोद में लेकर बैठी थीं। रास्ते में जब बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो रजिया को यह अहसास हुआ कि बेटे की मौत हो चुकी है। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। रजिया के पति सुब्हान अहमद कैंसर पीड़ित हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी रजिया पर ही थी। मंगलवार की शाम दोनों के शव कस्बा चरखारी स्थित मोहल्ला भैरोगंज पहुंचे तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। कस्बा चरखारी रजिया का मायका था। ससुराल में पति की तबीयत खराब होने पर परिजन शवों को महोबा के चरखारी लाए। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोतवाल चरखारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है।

फोटो 26 एमएएचपी 29 परिचय-बेटा हसनैन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो 26 एमएएचपी 29 परिचय-बेटा हसनैन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed