फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six kar sevaks ate the air of jail in Ram Janmabhoomi movement in mahoba

राम जन्मभूमि आंदोलन में छह कारसेवकों ने खाई थी जेल की हवा

Sat, 01 Aug 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Six kar sevaks ate the air of jail in Ram Janmabhoomi movement in mahoba
श्रीनगर (महोबा)। श्रीराम जन्मभूमि को लेकर तत्कालीन यूपी सरकार के खिलाफ चलाए गए आंदोलन में श्रीनगर कस्बे के आधा दर्जन कारसेवकों ने जेल की हवा खाई थी। आंदोलनकारियों को जेल में दी गई यातनाओं को वह अभी तक भुला नहीं पाए हैं, लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियां शुरू होने से कारसेवकों में खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि देर से ही सही लेकिन उनका सपना अब साकार हुआ है। उन्हें गर्व है कि वह रामजन्म भूमि आंदोलन के हिस्सा थे।
विज्ञापन

वर्ष 1990 में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन चलाया गया था। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। प्रदेश के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर लाठियां चलवाईं थी। आंदोलन में श्रीनगर कस्बे के जयप्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में मोहल्ला मनोहर गंज निवासी राजेंद्र सोनी, भरतलाल सोनी, शिवकुमार राजपूत, सुरेश तिवारी व हरिराम यादव अयोध्या के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन

कारसेवक जय श्री राम का नारा लगाते हुए बस स्टैंड पहुंचे ही थे, कि तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें दो दिन तक महोबा की जेल में रखा गया था। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर 28 दिन बांदा की जेल में रखा गया। फिर हमीरपुर की जिला अदालत से कारसेवकों को जमानत पर रिहा किया गया। 30 वर्ष बाद मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आने पर कारसेवकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed