फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six injured, including a girl, in road accidents; two referred.

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत छह घायल, दो रेफर

Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six injured, including a girl, in road accidents; two referred.
महोबा। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत छह लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी राजेंद्र शुक्रवार की दोपहर बाइक से बेटी साधना (15) के साथ शहर में चल रहे कजली मेला देखकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते गड्ढे में बाइक चली जाने से बालिका गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों ने अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि खरीदारी का सामान गिरते समय उसके पकड़ने पर बेटी बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसी तरह सोहरयाव निवासी आशारानी, सिचौरा निवासी सतेंद्र, चुरबरा निवासी कालीचरन, पठा निवासी कस्तूरी व कल्याण सागर निवासी माया अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सतेंद्र और कालीचरन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed