फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shikshamitra dies due to bar entering while reversing tractor

Mahoba News: ट्रैक्टर पीछे करते समय सरिया घुसने से शिक्षामित्र की मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra dies due to bar entering while reversing tractor
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीजानगर के पास ट्रैक्टर पीछे करते समय सीने में सरिया घुसने से बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पचहरा गांव निवासी बद्रीविशाल (44) ब्लॉक कबरई के घुटवई विद्यालय में शिक्षामित्र थे। बुधवार की दोपहर घर लौटते समय हाईवे पर बीजानगर स्थित पिपरमेंट प्लांट के पास वह सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान लोहे की सरिया लदा ट्रैक्टर पीछे होने लगा। तभी सरिया सीने में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर शिक्षामित्र को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार दौरान मौत हो गई। उनके परिवार में मां शकुंतला, बेटा नितिन, बेटी मुस्कान और पत्नी मालती बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed