फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   80 potholes in 5 km... vehicles jolting along.

Mahoba News: पांच किमी में 80 गड्ढे... हिचकोले खा रहे वाहन

Mon, 07 Sep 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
80 potholes in 5 km... vehicles jolting along.
फोटो 06 एमएएचपी 06 परिचय-चरखारी-मुस्करा मार्ग की इस तरह गड्ढों में तब्दील है सड़क। संवाद
खरेला (महोबा)। दो माह पहले लाखों की लागत से चरखारी-मुस्करा मार्ग के दुरुस्त कराए गए गड्ढे बारिश में फिर उखड़ गए हैं। पांच किमी में 80 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा बने हैं। एक दिन पहले गड्ढे में अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार सड़क किनारे खाई में भरे पानी में उतर गई थी। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

चरखारी-मुस्करा मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। छह माह पहले सड़क उखड़ गई थी। दो माह पहले लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में गिट्टी व मिट्टी डलवाकर सड़क को दुरुस्त करा दिया था। लगातार हो रही बारिश से गड्ढों की गिट्टी और मिट्टी पानी में बह गई। अब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बसौंठ-कंधौली तिराहा, धवारी तिराहा, खरेला बस स्टैंड के पास, पूंछा गेट, रिवई गांव, काकुन तिराहा, जतौरा मोड़ व अर्जुन सहायक नहर पुल के दोनों ओर की है। इन स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ी होने से न सिर्फ दुर्घटनाएं हो रही हैं बल्कि वाहन हिचकोले खाते निकल रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन चालक दिनेश, दीपक, प्रीतम, राममिलन, नरेंद्र आदि का कहना है कि चरखारी-मुस्करा मार्ग पूरी तरह बदहाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है। गड्ढों में पहिया जाने पर वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि बारिश से पहले चिह्नित स्थानों के गड्ढे भरवाए गए थे। अत्यधिक बारिश से सड़क पर कई स्थानों पर हुए गड्ढों की भराई मौसम खुलते ही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवाओं ने खुद की जलनिकासी की व्यवस्था
खरेला। कस्बा खरेला से ऐंचाना गांव को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। लगातार बारिश से सड़क जगह-जगह कट गई है। कई स्थानों पर सड़क में पानी भरा है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी सड़क पर भरे पानी की निकासी न कराए जाने से परेशान युवा आगे आए हैं। शिवम सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने सड़क पर भरे पानी को निकालने का काम शुरू किया है। फावड़े और सब्बल से खोदाई कर युवा जल निकासी की व्यवस्था में जुटे रहे ताकि सड़क से आवागमन शुरू हो सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।

फोटो 06 एमएएचपी 06 परिचय-चरखारी-मुस्करा मार्ग की इस तरह गड्ढों में तब्दील है सड़क। संवाद

फोटो 06 एमएएचपी 06 परिचय-चरखारी-मुस्करा मार्ग की इस तरह गड्ढों में तब्दील है सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed