फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth teams broke the Dahi Handi and won prizes.

Mahoba News: युवाओं की टीमों ने फोड़ी दही हांडी, जीते इनाम

Mon, 07 Sep 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth teams broke the Dahi Handi and won prizes.
फोटो 06 एमएएचपी 14 परिचय-ब्लाॅक जैतपुर के सतारी गांव में दही हांडी तोड़ते युवा। संवाद
कुलपहाड़/पनवाड़ी। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कार्यक्रमों का दौर जारी है। रविवार को तहसील कुलपहाड़ के सतारी और बीहट गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवाओं ने टोलियों ने दमखम दिखाते हुए मटकियां फोड़ी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के सतारी में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में हाट बाजार के टिनशेड पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर मटकी टांगी गई। इसे तोड़ने के लिए युवाओं की टोलियां पिरामिड बनाकर जद्दोजहद करती रहीं। युवक मंगल दल की टोली ने हांडी तोड़कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। ग्राम प्रशासक संदीप पांडेय ने विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के बीहट गांव स्थित धनुषधारी रामजानकी मंदिर परिसर में महंत बालकदास महाराज के नेतृत्व में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें कोटरा, नगाराघाट, लोहरगांव व रिपनौर गांव के युवाओं की टीमों ने हिस्सा लिया। नगाराघाट के कालू गोविंदा की टीम ने तीसरे राउंड में मटकी फोड़कर प्रतियोगिता जीती। महंत ने विजेता टीम को 3,100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां पर राजेंद्र यादव, हरनारायण, नितेंद्र नायक, रामस्वरूप, सुनील, रामरतन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो 06 एमएएचपी 14 परिचय-ब्लाॅक जैतपुर के सतारी गांव में दही हांडी तोड़ते युवा। संवाद

फोटो 06 एमएएचपी 14 परिचय-ब्लाॅक जैतपुर के सतारी गांव में दही हांडी तोड़ते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed