{"_id":"6a9db669a5b3e5a4ca034d09","slug":"49600-cusecs-of-water-released-into-the-dhasan-river-again-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128567-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: धसान नदी में फिर छोड़ा 49,600 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: धसान नदी में फिर छोड़ा 49,600 क्यूसेक पानी
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 13 परिचय-लहचूरा बांध के सात फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी। संवाद
महोबा। लहचूरा बांध का जलस्तर अचानक बढ़ जाने पर सात फाटक खोलकर 49,600 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। इस दौरान नदी के आसपास स्थित महोबा व झांसी के 15 गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया।
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में जनपद झांसी के पहाड़ी बांध से छोड़ा गया पानी आ रहा है। साथ ही बारिश का पानी भी पहुंचने से लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब है। बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। बांध में क्षमता से अधिक पानी आता देख सात फाटक साढ़े चार फीट की ऊंचाई से खोलकर 49,600 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। नदी के आसपास स्थित महोबा के काशीपुरा, धरवार, लिलवा, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और झांसी जिले के लहचूरा, बरौडा, बरौढ़ा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुर गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास आने से रोका गया है।
वहीं अर्जुन बांध से 6,870 क्यूसेक, चंद्रवल से आठ हजार क्यूसेक और रतौली बांध से 400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध की लगातार निगरानी की जा रही है।