फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sejal became champion in girls category and Rahul in boys category.

Mahoba News: बालिका वर्ग में सेजल और बालक में राहुल बने चैंपियन

Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Sejal became champion in girls category and Rahul in boys category.
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी में चल रहे 44वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने पर बालिका वर्ग में सेजल व बालक वर्ग में राहुल प्रजापति चैंपियन बने। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन रिले रेस में नैन्सी, संध्या व कृष्णा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। कुर्सी दौड़ में शीलम वर्मा प्रथम, प्रीति द्वितीय और माहीनूर तृतीय स्थान पर रहीं। अंत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व शिक्षा दोनों ही व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्राचार्य डॉ. आनंद गोस्वामी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखते हैं बल्कि मानसिक मजबूती, टीम भावना और अनुशासन भी सिखाते हैं। इस दौरान एनएसएस के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर कुलदीप भटनागर, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार, मंजू सिंह, रुचि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed