फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   saat saal se bina suchna ke gayab hain avar abhiyanta

महोबा: सात साल से बिना सूचना के गायब हैं सिंचाई प्रखंड के अवर अभियंता

Wed, 18 Nov 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
saat saal se bina suchna ke gayab hain avar abhiyanta
महोबा। सिंचाई प्रखंड महोबा के एक अवर अभियंता सात सालों से बिना सूचना के लापता हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने आज तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। न ही नोटिस जारी कर सालों से कार्यालय न आने पर जवाब तलब किया। इससे विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है और अधिशासी अभियंता के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

सिंचाई प्रखंड महोबा में अवर अभियंता के पद पर तैनात देव प्रताप वर्ष 2013 में बिना कोई प्रार्थना पत्र दिए गायब हो गए। वह कार्यालय न जाकर दो साल तक महोबा में प्राईवेट कोचिंग चलाते रहे। इसके बाद कहीं और चले गए। सात सालों से ड्यूटी पर न आने के बाद भी अधिकारियों ने अवर अभियंता के खिलाफ बर्खास्तगी व निलंबन की कार्रवाई करना तो दूर कार्यालय न आने के बाबत कोई स्पष्टीकरण तक नहीं मांगा है।
विज्ञापन

सिंचाई प्रखंड में सात साल में चार अधिशासी अभियंता बदल गए, लेकिन किसी ने भी जेई के बारे में कोई जानकारी नहीं की और न ही कार्रवाई की। अधिशासी अभियंताओं ने जेई के लंबे समय से गायब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को भी नहीं दी, जिससे अवर अभियंता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एक्सईएन आशुतोष कुमार का कहना है कि सिंचाई प्रखंड महोबा में कुछ दिनों पहले ही मुझे अटैच किया गया है। कार्यालय में तैनात रहे अवर अभियंता देव प्रताप कब से गायब हैं। पूर्व एक्सईएन ने कोई स्पष्टीकरण मांगा या नहीं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह इसकी जानकारी करेंगे। यदि अवर अभियंता बिना सूचना के गायब पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed