फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rs 5.79 lakh debited from the account immediately after clicking the link.

Mahoba News: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 5.79 लाख

Mon, 24 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.79 lakh debited from the account immediately after clicking the link.
-साइबर ठगों ने क्रशर स्टोर कीपर को बनाया शिकार, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। क्रशर प्लांट के स्टोर कीपर के माेबाइल पर अनजान कॉलर ने एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करते ही स्टोर कीपर के खाते से 5,79,017 की धनराशि निकल गई। साइबर ठगी होने की जानकारी होते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के मधेपुर पश्चिमी निवासी मोहनानंद चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह थाना कबरई के उटियां गांव स्थित एक क्रशर में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है। 10 जुलाई की शाम वह ट्रेन से करीब चार बजे बिहार से कानपुर आया। इसके बाद कबरई जाने वाली बस में बैठ गया तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो अलग-अलग नंबरों से उसे दो बार फोन किया। पहली बार में उसने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाता बंद हो गया है और इसे शुरू कराने के लिए कुछ जानकारी देनी होगी लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने दूसरे नंबर से एक मैसेज भेजा। मैसेज में आई लिंक में क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। हमीरपुर चुंगी पहुंचने पर जब उसने खाता चेक किया तो पता चला कि इससे 50,0017.70 रुपये कट चुके थे। इसके बाद वह काम पर उटियां चला गया। तीन से चार दिन बाद उसे पता चला कि क्रेडिट कार्ड से भी 10 जुलाई को 49 हजार व 11 को 30 हजार रुपये कट चुके थे। कबरई थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed