{"_id":"69d15f8b9dd9b32efd03bdb4","slug":"rps-avengers-won-the-first-match-of-the-under-14-tournamentrps-avengers-won-the-first-match-of-the-under-14-tournament-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123978-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरपीएस अवेंजर्स ने जीता अंडर-14 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरपीएस अवेंजर्स ने जीता अंडर-14 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला
Sun, 05 Apr 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में शनिवार से वीरभूमि अंडर-14 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो गई। पहले मुकाबले में आरपीएस अवेंजर्स ने पाराशर पैंथर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। लीग में रोजाना दो मुकाबले खेले जाएंगे। 11 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। राठ रोड स्थित एमएमसीए क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाराशर पैंथर्स व आरपीएस अवेंजर्स के बीच हुआ। पाराशर पैंथर्स ने 19.3 ओवर में 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस अवेंजर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 15.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए ही टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। आरपीएस अवेंजर्स के खिलाड़ी दिव्यांश मिश्रा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिव्यांश ने 59 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। आयोजन समिति के रघुवंश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में महोबा समेत कानपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, बरेली, ललितपुर आदि जनपदों के खिलाड़ी विभिन्न टीमों के जरिए हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता भागीरथ नागयच, रामदत्त तिवारी, संजय मिश्रा, नीरज रावत, डॉ. ज्ञानेश अवस्थी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामसहाय राजपूत, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।