{"_id":"66eb2c0de834f4a3aa05e837","slug":"roadways-bus-collides-with-up-112-vehicle-two-including-policeman-killed-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109114-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोडवेज बस ने यूपी 112 वाहन में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोडवेज बस ने यूपी 112 वाहन में मारी टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत
Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कानपुर-सागर हाईवे पर चंद्रावल मार्ग के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने यूपी 112 वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ने झमाझम बारिश के बीच 100 किमी की रफ्तार से बस दौड़ा दी और महोबा में एक राहगीर को रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी भी जान चली गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।
कस्बा कबरई में यूपी 112 की स्कॉर्पियो मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे बांदा तिराहे से चंद्रावल रोड की ओर पेट्रोलिंग करती हुई जा रही थी। तभी जनपद कानपुर की ओर से आ रही महोबा डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि पीआरवी वाहन उछलकर बंद दुकानों में घुस गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार पीआरवी कमांडर हेड कांस्टेबल बेचनलाल (53), पायलट हेड कांस्टेबल अब्दुल हक (48) व सब कमांडर कांस्टेबल सुभाषचंद्र (40) घायल हो गए। सभी को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां से डाॅक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज दौरान कांस्टेबल सुभाषचंद्र निवासी गांधीनगर, तिर्वा जनपद कन्नौज की मौत हो गई। पीआरवी वाहन को टक्कर मारने के बाद बस चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। इसके बाद कबरई से 18 किमी दूर शहर के परमानंद तिराहे पर सड़क किनारे खड़े 30 वर्षीय राहगीर को बस चालक रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। बस को ट्रेस कर लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
चीखती रहीं सवारियां, चालक दौड़ाता रहा बस, फरार
कबरई। मंगलवार की रात रोडवेज बस का कहर देखने को मिला। झमाझम बारिश के बीच कानपुर से सवारियां भरकर महोबा आ रहे रोडवेज बस चालक ने कबरई में पीआरवी वाहन को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। ब्रेकर और गड्ढों में बस उछलने पर यात्रियों ने चीख-पुकार मचाते हुए बस धीमी करने की बात कही लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी और पूरी गति से बस दौड़ाता हुआ शहर में प्रवेश कर गया।
महोबा डिपो से चंद कदम पहले भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की और एक राहगीर को रौंदता हुआ निकला। इसके बाद रोडवेज परिसर में बस खड़ी करने के बाद चालक फरार हो गया।
रोडवेज के प्रभारी एआरएम राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया। बसों को 40 से 50 किमी की स्पीड में चलाने के निर्देश हैं। चालक इतनी रफ्तार से बस क्याें चला रहा था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
शव को राजकीय सम्मान के साथ भेजा गृह जनपद
महोबा। रोडवेज बस की टक्कर से कबरई क्षेत्र में संचालित डायल 112 पीआरवी में तैनात वर्ष 2019 बैच के आरक्षी सुभाषचंद्र की मौत होने पर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में मौन धारण कर सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की। पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद कन्नौज भेजा गया। एसपी ने आरक्षी के परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।