फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Relief: Prime Minister's crop insurance application date extended

राहत : प्रधानमंत्री फसल बीमा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Relief: Prime Minister's crop insurance application date extended
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा को ओवदन के लिए बेहद कम समय मिलने से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देश पर फसल बीमा कराने के लिए दस दिन का समय और बढ़ा दिया गया है। अब किसान फसल बीमा दस अगस्त तक करा सकेंगे।
विज्ञापन

खरीफ फसल के दौरान कृषि कार्य करने वाले किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने के लिए बेहद कम समय मिला था। पोर्टल देरी से खुलने के कारण जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में ही फसल बीमा कराने का काम शुरू हुआ। तीस फीसदी किसान ही प्रधानमंत्री फसल बीमा करा सके। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर दस अगस्त कर दी है। जिले में 52 हजार 264 ऋणी जबकि 91 हजार 473 गैर ऋणी किसान फसल बीमा कराते हैं लेकिन इस बार सिर्फ 46 हजार 912 किसान ही खरीफ फसल का बीमा करा सके। उप कृषि निदेशक अभय कुमार यादव का कहना है कि अब शत-प्रतिशत किसान फसल का बीमा करा सकेंगे। दैवीय आपदा के दौरान होने वाले नुकसान की बीमा कंपनी भरपाई करेंगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लिया था। उन्होंने फसल बीमा की तिथि बढ़ाए जाने के लिए पहले डीएम मनोज कुमार से वार्ता की थी। इसके बाद प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में कृषि निदेशक से मुलाकात कर जिले के किसानों की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की थी। पूर्व सांसद की पहल पर शासन ने फसल बीमा की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed