{"_id":"6a00cb2187ee157fd20c2b13","slug":"rajarshi-tandon-open-university-examinations-will-begin-from-may-14-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125111-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 14 मई से शुरू होंगी राजर्षि टंडन मुक्त विवि की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 14 मई से शुरू होंगी राजर्षि टंडन मुक्त विवि की परीक्षाएं
Sun, 10 May 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 10 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में होंगी। परीक्षा में 250 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शहर का वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र है। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएसडब्ल्यू, डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रम के 250 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यह छात्र-छात्राएं मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर घर बैठे पढ़ाई करते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें अध्ययन सामग्री मुहैया कराई जाती है जबकि परीक्षा देने के लिए उन्हें केंद्र पर आना पड़ता है।
विश्वविद्यालय की ओर से वीरभूमि कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी। यह परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में होगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्र-छात्राओं को तीन घंटे का समय मिलेगा। पहली पाली सुबह सात से 10 बजे तक, दूसरी पाली 11 से दो बजे तक व तीसरी पाली में शाम तीन से छह बजे तक होगी। यह परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच कराई जाएंगी।