फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain increased the chill, young man died due to cold

Mahoba News: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से युवक की मौत

Sun, 12 Jan 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rain increased the chill, young man died due to cold
कानपुर-सागर हाईवे पर रिमझिम बारिश से सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : कानपुर-सागर हाईवे पर रिमझिम बारिश से सड़क पर पसरा सन्नाटा।
महोबा। तीन दिन से निकल रही तेज धूप के बाद रविवार की सुबह मौसम एक बार फिर बदल गया। करीब दो घंटे तक हुई रिमझिम बारिश ने फिर से ठंड बढ़ा दी। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

वहीं, ठंड की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया और बुखार से पीड़ित आठ मरीजों की हालत नाजुक होने पर उन्हें वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से मौसम साफ होने और धूप होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी, लेकिन सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। रिमझिम बारिश होती रही। लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड में उल्टी, दस्त, बुखार आदि के मरीजों की भीड़ जुटी। गंभीर हालत में कल्लू, नित्या, सारा, उजमा, गायत्री, सनी, आहिल और महिमा को वार्ड में भर्ती कराया गया।

कोतवाली क्षेत्र के रतौली निवासी मुन्ना अनुरागी पत्नी व बच्चों के साथ मथुरा स्थित ईंट-भट्ठे में मेहनत मजदूरी करता है। उनका बेटा दिलीप (24) गांव में ही दादी गंगादेवी के साथ रहता था।
शनिवार की रात सभी परिजन सोने चले गए। रविवार की सुबह दिलीप को तेज ठंड लगने पर वह आग जलाकर अलाव तापने लगा। कुछ देर बाद वह अचेत होकर गिर गया।
गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed