फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rail and road traffic affected by cold weather and fog.

Mahoba News: सर्दी और कोहरे से रेल और सड़क यातायात प्रभावित

Mon, 29 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 29 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rail and road traffic affected by cold weather and fog.
फोटो 28 एमएएचपी 13 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
महोबा। जिले में घने कोहरे की मार से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार की सुबह से ही जिले के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। इससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। महोबा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं।
विज्ञापन

कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पर सिग्नल साफ दिखाई न देने से ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है। वहीं कानपुर-सागर व झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे और जिला मार्गों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, फॉग लाइट और इंडिकेटर का प्रयोग करने की अपील की है। दिल्ली से चलकर महोबा के रास्ते मानिकपुर को जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ होन और धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि अगले तीन दिन तक कोहरे का असर रहने की संभावना है। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed