फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Quickly find the kidnapped and missing: SP

अपहृता और गुमशुदा की जल्द करें तलाश : एसपी

Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Quickly find the kidnapped and missing: SP
महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। एसपी ने अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। कहा कि महिलाओं व बच्चों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता बरती जाए। अपहृता और गुमशुदा की जल्द तलाश की जाए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में एसपी ने जिले की घटनाओं व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। अवैध शराब व जुआ के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी पुलिस की छवि को पुलिस मित्र के रूप में स्थापित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंच जांच की जाए और दोषी को सजा व पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। पीड़ित से गलत व्यवहार की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर एसपी सत्यम, संयुक्त निदेशक अभियोजन राजेंद्र प्रसाद, सीओ रामप्रवेश राय, हर्षिता गंगवार, उमेशचंद्र के अलावा सभी कोतवाली व थाना प्रभारी मौजूद रहे। अंत में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा करने वाली शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को प्रशस्तिपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed