{"_id":"6a8f36e3beb618c90807d3c4","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-12-hours-in-the-city-and-62-villages-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128272-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शहर में नौ व 62 गांवों में 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शहर में नौ व 62 गांवों में 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 23 परिचय-श्रीनगर क्षेत्र में इस तरह बिजली लाइन में पेड़ की डाल झुकने से हुआ फाल
महोबा। महोबा, श्रीनगर और खरेला में हुई झमाझम बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। कई क्षेत्रों में नौ से 12 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
शहर के पठा फीडर क्षेत्र में मंगलवार रात नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, 62 गांवों में 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। श्रीनगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजली कड़कने से 33 केवी उच्च तनाव लाइन के छह विद्युत रोधक जल गए। इसके कारण 42 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद रात करीब दो बजे संविदा लाइनमैनों ने गश्त कर खराबी का पता लगाया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि बारिश और बिजली कड़कने से विद्युत रोधक जले थे।
खरेला में भी 12 घंटे बिजली ठप खरेला में भी बारिश के दौरान उच्च तनाव लाइन में खराबी आ गई। इससे कस्बा समेत 20 गांवों की बिजली 12 घंटे तक ठप रही। बिजली न होने से लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।