{"_id":"685ee3f8445781939c0d6774","slug":"poor-prisoners-should-get-free-legal-aid-district-judge-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-115658-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बंदियों को मिले मुफ्त कानूनी मदद: जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बंदियों को मिले मुफ्त कानूनी मदद: जिला जज
Sat, 28 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जेल के बंदियों को दी जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए जिला जज ने उप कारागार का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचीं जिला जज ने यहां पर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और सुधार के निर्देश दिए।
जिला जज डाॅ. विदुषी सिंह ने डीएम गजल भारद्वाज व एसपी प्रबल प्रताप सिंह के साथ जिला जेल पहुंच बंदियों से जानकारी ली। एक बंदी ने साथी बंदी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बीमार दो बंदियों का इलाज कराने के लिए जेल डाॅक्टर को निर्देश दिए। बंदियों के लिए बनाए जा रहे भोजन की व्यवस्था को परखा। महिला बैरक में बंद एक गर्भवती महिला बंदी का समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जिला जज ने दिए। प्राधिकरण के सचिव तेंद्रपाल ने बंदियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी दी। कहा कि जो बंदी अपना निजी अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते, उनके लिए निशुल्क शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया जाए।
जेल के अंदर लगे पेड़ों की छटाई कराने के निर्देश
महोबा। डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल की बाउंड्री के पास बड़े-बड़े पेड़ लगे हैं, इनकी छटाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीजेएम नितिन कुमार राठी, सीएमओ डाॅ. आशाराम, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, अतिरिक्त जेलर शिवमूरत सिंह, डिप्टी जेलर लाला राम, रामसिया पटेल, चीफ एलएडीसी रामऔतार सिंह, रामनरेश यादव, असिस्टेंट हरेंद्र मिश्रा, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)